कुम्हारी। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने हाल ही में घोषित अपनी केंद्रीय टीम में कुम्हारी की मीना वर्मा को उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है। समाज सेवा के क्षेत्र में मीना वर्मा के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। मीना वर्मा पिछले तीन दशकों से समाज सेवा में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
उन्होंने महिला मानस मंडली कुम्हारी की अध्यक्ष के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता और समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हें हमेशा सराहा जाता रहा है। मीना वर्मा की इस नियुक्ति पर समाज में हर्ष का माहौल है। समाज के युवाओं और महिलाओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने मीना वर्मा को बधाई देते हुए उन्हें समर्पण भाव से समाज सेवा करने की उम्मीद जताई है।
उल्लेखनीय
* बलौदाबाजार के अर्जुनी में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी एवं शपथ ग्रहण समारोह में यह नियुक्ति की गई।
* केंद्रीय अध्यक्ष ने अपनी टीम में तीन उपाध्यक्षों सहित प्रदेश महिला अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष की नियुक्ति की है।