बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा, प्राचार्य ने सर्वांगीण विकास पर जोर दिया
कुम्हारी। निकटवर्ती ग्राम कपसदा के ग्लोबल इंग्लिश मीडियम विद्यालय, गुरुकुल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य अशोक साहू ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालय का दायित्व बच्चों का चहुंमुखी विकास करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में परेड, फन फेयर, नृत्य और संगीत में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में सफलताओं के लिए उनके माता-पिता के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों ने वार्षिक खेल उत्सव, आर्ट एंड क्राफ्ट, प्रोजेक्ट मॉडल आदि विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा नर्सरी से 10वीं तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत सभी विद्यार्थियों को उनकी काबलियत के अनुसार सम्मानित किया गया।
बच्चों ने फन फेयर में आनंद के साथ-साथ मैनेजमेंट की बारीकियों को भी सीखा। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। अभिभावकों ने ग्लोबल विद्यालय को क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बताते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी। प्राचार्य ने अभिभावकों की उपस्थिति और विद्यालय की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं और विद्यालय में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।